शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 75 वर्षीय महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर को मृतका की परिजन की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज में प्लॉट और सोने की चेन की मांग तथा प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 30 सितंबर को दोपहर करीब 1:50 बजे पंखी चौराहे से धूपकली पत्नी रामकुमार, निवासी मोहल्ला तिलहरजई थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ मु0अ0सं0 524/26, धारा 80(2) 85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।