एक्टीविटी के तहत घर-घर सर्वे का निरीक्षण किया।शाहजहांपुर में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने हनुमत धाम में हो रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण स्थल पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 31 सितम्बर,2021 तक सम्पूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होने कहा है कि निर्माण कार्य समय से पूर्ण नहीं किया गया तो सम्बनिधत की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होने पत्थर की गुणवत्ता में संदेह प्रकट होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को जांच करने के निर्देश दिये है।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने रोशनगंज में कोविड-19 स्पेशल डोर टू डोर एक्टीविटी के तहत घर-घर सर्वे का निरीक्षण किया। इस मौके पर सर्वे टीम कार्य करते हुए पायी गयी। सर्वे टीम द्वारा बताया गया कि 53 घरों का सर्वे कर लिया गया है शेष घरों का भी कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा सर्वे टीम के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 स्पेशल डोर-टू-डोर एक्टीविटी के तहत आशा व आगनवाड़ी टीमें घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व 0 से 2 वर्ष के बच्चों की जानकारी ले रही है। कहा है कि यदि कोविड लक्षण युक्त व्यक्ति मिलता है तो उसकी जांच करवायी जाती है। यूनीसेफ की जिला समन्यवयक हुदा जेहरा ने बताया कि दिनांक 17.09.2021 को प्रदेश में कोविड-19 मेगा अभियान के तहत टीकाकरण किया जायेगा। जिलाधिकरी ने जनपद वासियों से अपील की है कि अपने नजदीकी स्वास्थय केन्द्र सी0एचसी0, पी0एच0सी0 में जाकर अधिक से अधिक लोग कोविड-19 का टीका अवश्य लगवा लें।
इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।







Visit Today : 769